सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। हालांकि सोमवार को भी अक्षय तृतीया के मौके पर आभूषण दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ेगी। महिलाओं ने आभूषण के विभिन्न दुकानों में जम कर खरीदारी की। शहर के आभूषण दुकानों में अक्षय तृतीय को लेकर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। ज्वेलरी बाजार दिन भर गुलजार रहा। सुबह से ही दुकानों में ग्राहकों का आना शुरू हो गया था। देर शाम तक आभूषणों की खरीदारी चलती रही। इस बार छोटे एवं हल्के गहनों की डिमांड काफी रही। सिक्कों की मांग पिछले साल की तुलना में कम थी। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा सर्राफा बाजार शहर के दीप ज्वेलर्स, जयहिंद ज्वेलर्स, गोपाल जी ज्वेलर्स, लखन लाल एंड संस सहित अन्य विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में तरह-तरह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.