पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया पर रविवार को मेदिनीनगर बाजार में करीब 30 करोड़ से अधिक की आभूषणों का खरीदारी की गई। सनातन धर्म के अनुसार अक्षय तृतीया को सोने की खरीदारी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके कारण लोग पहले से हीं बुकिंग करा लिए थे। रविवार को अक्षय तृतीया की शुभ मुहूर्त शुरू होते हीं दुकानों में भीड़ दिखने लगी। मेदिनीनगर शहर के एक सोना व्यवसायी ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर मेदिनीनगर शहर में करीब 30 करोड़ से ज्यादा की केवल सोने का कारोबार हुआ है। ग्राहक शादी ब्याह के लिए भी आभूषणों की खरीदारी अक्षय तृतीया को केंद्रित कर किया है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, जमकर हुई धनवर्षा पहले से भी बुकिंग की गई थी कुछ नए ग्राहक भी दुकानों में दिखाई दिए। सोना व्यवसायी संतोष कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया का...