गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में अक्षय तृतीया पर रविवार को सर्राफा बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए सुबह से ही दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कम वजन वाले आभूषण लोगों की पहली पसंद बने और वजन दार गहनों की मांग कम रही। व्यापारियों ने गहनों का इस बार कारोबार 400 करोड़ रुपये होने की संभावना जताई है। गुरुग्राम जिले में करीब दो हजार सोने-चांदी की छोटी-बड़ी दुकानों में करीब 400 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। जो पिछले साल से इस बार 65 प्रतिशत अधिक सोने का भाव है। श्रीराम ज्वेलर्स के अध्यक्ष डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1.58 लाख प्रति दस ग्राम रही, जो एक दिन पहले तक दो हजार रुपये कम थी। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, जमकर हुई धनवर्षा इ...