पटना, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया पर अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के बुद्धमार्ग स्थित गोलकधाम मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाया गया। अक्षय तृतीया पर बांके-बिहारी और राधा रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में रहीं। तेज धूप में भी बड़ी संख्या में भक्त भगवान की कथा, कीर्तन और प्रवचन सुनने के लिए मंदिर गर्भगृह में रहे। अक्षय तृतीया पर मंदिर में आयोजित भगवान की विशेष पूजा के दौरान उन्हें पंचगव्य से महाभिषेक किया गया। उन्हें 108 प्रकार के महाभोग अर्पित किए गए। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन कमेटी के सह अध्यक्ष आदिकर्ता दास ने कहा कि कलियुग में केवल भगवान के अनवरत नाम-जप ही मानव के उद्धार का एकमात्र साधन है। यह भी पढ़ें- भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर किया पू...