गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। अक्षय तृतीया को लेकर मिलेनियम सिटी में सर्राफा बाजार तैयार हो रहा है। जिसको लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी के साथ डायमंड ज्वेलरी के खरीद पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। भीड़ से बचने के लिए ग्राहक पहले से ही अपनी पसंद की ज्वैलरी बुक कराने लगे है। कारोबारियों को 500 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है। 350 सर्राफा शोरूम से लेकर दुकानों पर तैयारियां चल रहीं है। जहां पर 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मुहूर्त के अनुसार ग्राहक खरीदारी करेंगे। इसके लिए बुकिंग खूब चल रही है। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके कारण अब बाजार में हल्के सोने और चांदी के आभूषण के साथ डायमंड के आभूषणों की मांग देखी जा रही है। लोग जहां पहले से गोल्ड रेट लॉक करा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.