वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। अक्षय तृतीया के दूसरे दिन मंगलवार को मणिकर्णिका स्थित चक्रपुष्करिणी कुंड पर विधि विधान के साथ उत्तर पूजन किया गया। प्रधान पुरोहित पं. जयेंद्रनाथ दुबे बब्बू महाराज के नेतृत्व में मां मणिकर्णिका देवी को 56 भोग अर्पित किए गए। पूजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार पवित्र मणिकर्णिका कुंड में स्नान किया। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के पावन काल में इस कुंड में स्नान के बाद मां मणिकर्णिका के दर्शन मात्र से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उत्तर पूजन के बाद परंपरानुसार मां मणिकर्णिका की प्रतिमा को पुनः प्रधान पुरोहित के निवास स्थान पर पूरे वर्ष के लिए विधिवत स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- मां मणिकर्णिका का हुआ वार्षिक शृंगार श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.