साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। अक्षय तृतीया को लेकर यहां के बाजारों में रौनक है। शनिवार को स्थानीय बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 144800 रुपये एवं चांदी प्रति 10 ग्राम 2500 रुपए रहा। दरअसल, हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। इस वजह से लोग सोना-चांदी, नए कपड़े और वाहन खरीदने में जुटे रहे। अक्षय तृतीया के मद्देनजर यहां के सर्राफा बाजार में विशेष चहल-पहल रही। हालांकि सोने के दामों में उछाल को लेकर इस बार अधिकतर लोग सोने के बदले चांदी के गहने व अन्य सामान को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त दुकानदारों के अनुसार, चांदी के गिलास, चम्मच, सिक्के व छोटे आभूषणों की अधिक डिमांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.