बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- मंगलवार को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर जिले में आस्था, उत्साह और मांगलिक उत्सवों का अदभुद त्रिवेणी संगम देखने को मिला। सौभाग्य की तिथि मानी जाने वाली इस कड़ी में पूरे जिले में शहनाइयों की गूंज रही और चहुंओर विवाह की खुशियां बिखरी नजर आईं। शहर से लेकर देहात तक शायद कोई ऐसा गांव या मोहल्ला बचा हो जहां वैवाहिक रस्मों की चहल-पहल न हो। सुबह से ही शुरू हुआ शादियों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमयी हो गया। इस मंगलकारी संयोग पर जहां 900 से अधिक जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की वहीं, खरीदारी के प्रति लोगों के भारी उत्साह ने बाजारों में धनवर्षा कर दी। यह भी पढ़ें- जिले में अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान सराफा, कपड़ा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुई जबरदस्त बिक्री से जिले का...