बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर, संवाददाता। जिले में आज अक्षय तृतीया का पर्व उल्लास, उमंग और समृद्धि के साथ मनाया जाएगा। पर्व पर जिले में बंपर शादियां होंगी और वैवाहिक कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नगर से लेकर देहात क्षेत्र के बाजार पूरी तरह से गुलजार हो चुके हैं। शास्त्रों में वर्णित इस महा मुहूर्त यानी अबूझ मुहूर्त को लेकर पूरे जिले में उत्साह है। आज के दिन की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुभ कार्यों की झड़ी के बीच जिले भर में एक ही दिन में 900 से अधिक शादियां संपन्न होने जा रही हैं, जिससे हर और शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया की अगुवानी को बाजार तैयार, धन वर्षा का आज इंतजार व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन ऐतिहासिक होगा और बंपर खरीदारी होगी। जिले का सराफा, कपड़ा, ऑटोमोब...