नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- अक्षय खन्ना धुरंधर के बाद से छाए हुए हैं। अक्षय उन सेलेब्स में से हैं जो ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं। इतना ही नहीं वह सेट पर भी ज्यादा किसी के सात बात नहीं करते हैं और खुद में ही रहना पसंद करते हैं। अब फराह खान ने अक्षय को लेकर बात की और बताया कि उनके साथ काम करना काफी मुश्किल है।फराह ने अभिषेक को बताया अच्छा डांसर फराह दरअसल, हाल ही में बोस्को-सीजर के पॉडकास्ट में नजर आईं। इस दौरान बोस्को-सीजर ने फराह से पूछा कि किस एक्टर के साथ काम करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा है तो इस पर सीजर पहले खुद बोलती हैं कि अभिषेक बच्चन? फराह बोलती हैं कि वह अच्छे डांसर हैं। तो सीजर बोलते हैं कि मैंने कभी नहीं कहा कि वह खराब डांसर हैं।अभिषेक हैं प्रैंकस्टर सीजर फिर बताते हैं ...