नई दिल्ली, अगस्त 15 -- आज यानी 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में खिलाड़ी कुमार के हाथ में तिरंगा नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या दिखा?अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आज सुबह मुंबई के एक ग्राउंड में क्रिकेट पहुंचे। इस मैच के बीच अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ समेत बाकी लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आए। इसी मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार हाथ में तिरंगा लेकर कुर्सी पर चढ़ते हैं। वहीं, उनके आसपास खड़े लोग जन गण मन गाते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर अ...