नई दिल्ली, फरवरी 18 -- अक्षय खान के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के कॉन्टेंट क्रिएटर स्पेशल एपिसोड में आरजे महवश भी हिस्सा लेंगी। सोनी ने इसका प्रोमो जारी किया है। वहीं महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एपिसोड से जुड़े मजेदार कमेंट्स लिखे हैं। शो में महवश की अक्षय ने टांग खींची। उन्होंने लिखा भी है कि उनके साथ जितना गलत हो सकता था, हुआ। प्रोमो में महवश पजल रिवील होने से पहले ही सॉल्व करने लगती हैं, इस पर अक्षय उनको चिढ़ाते हैं।महवश की खींची टींग सोनी लिव पर प्रोमो दिख रहा है। इसमें महवश पजल स्क्रीन पर देखती हैं। अक्षय उनसे बोलते हैं, मैं देख रहा हूं कि आप बहुत कन्फ्यूज हैं। महवश बोलती हैं, 'मैं इसे दिमाग में सॉल्व करने की कोशिश कर रही हूं।' अक्षय बताते हैं कि ये तो रिवील ही नहीं हुआ। इसके बाद बोलते हैं, किसी का बाप नहीं सॉल्व कर सकता वो। है...