नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। हाल में एक्टर ने बेटे के साथ खास बॉन्ड के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनका बेटा फिल्मों से दूर फैशन में अपना करियर बना रहा है। उसे फिल्मों में नहीं आना। अक्षय ने बताया कि उनका बेटा 15 साल की उम्र से परिवार से दूर अलग रहकर सब कुछ खुद ही मैनेज कर रहा है। अब आरव कमाने भी लगे हैं। एक्टर के मुताबिक आरव की शुरुआती सैलरी सिर्फ 4500 है। इस कमाई से अक्षय बहुत खुश हैं। इतना कमा रहे हैं अक्षय के बेटे आरव शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में जब अक्षय कुमार से उनके बेटे आरव के साथ रिश्ते के बारे में और फिल्मों में आने के बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने बताया, आरव को फिल्मों में नहीं आना है। उसका ये प्लान बिल्कुल नहीं है। उसे फैशन करना है। अक्षय ने बताया कि आरव...