नई दिल्ली, जून 20 -- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय के रिलेशन के बाद शादी की थी। दोनों ने साल 2001 में सात फेरे लिए थे। ट्विंकल ने एक बार बताया था कि कैसे अक्षय के बारे में सोचने पर आमिर उन्हें लगभग थप्पड़ मारने वाले थे। यह बात फिल्म मेला के सेट के दौरान की है। ट्विंकल ने खुद इस बारे में बताया था।आमिर जब थप्पड़ मारने वाले थे ट्विंकल को दरअसल, ट्विंकल की बुक मिसेस फनीबोन्स के लॉन्च के दौरान बताया जब उनके साथ करण जौहर और आमिर खान भी मौजूद थे। करण दरअसल, आमिर से पूछते हैं कि ट्विंकल के साथ उनके काम का कैसा एक्सपीरियंस था और क्या उन्हें लगता है वह अच्छी एक्ट्रेस हैं तो इससे पहले आमिर जवाब देते, ट्विंकल ने कहा, नहीं नहीं, एक बार इन्होंने मुझसे पूछा आप क्या कर रही हो? ऐसे क्यों बिहेव कर रही हो? तुम काम पर भी फोकस नहीं कर रही हो। मैंने ...