नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- साल 2026 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के नाम रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। खास बात ये है कि इन चारों फिल्मों को एक ही डायरेक्टर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस डायरेक्टर का नाम प्रियदर्शन है। आइए आपको अक्षय कुमार की साल 2026 में आने वालीं फिल्माें के बारे में बताते हैं।भूत बंगला प्रियदर्शन की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी और तबू हैं। ये दिवंगत एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म भी है। ये फिल्म 2 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।हेरा फेरी 4 अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का चौथा पार्ट भी साल 2026 में आने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट तो अभी तक अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म अगले साल सिनेम...