अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली में रेड डालने पहुंची फर्जी CBI टीम, आगे क्या हुआ?
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले एक कारोबारी के घर पर बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह CBI की नकली रेड डालने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हालांकि व्यापारी की पत्नी की सूझबूझ की वजह से आरोपी इस घर में घुस नहीं पाए औरउस घर में होने वाली डकैती की यह कोशिश टल गई। दरअसल अक्षय कुमार की इस फिल्म की देखादेखी 8 से 10 बदमाश सीबीआई अधिकारी बनकर इस घर में पहुंचे और खुद को अधिकारी बता घर का दरवाजा खोलने की बात कहने लगे। हालांकि महिला ने उन लोगों के लिए गेट खोलने से मना कर दिया और अड़ोस-पड़ोस के लोगों को बुला लिया, जिससे उनकी योजना नाकाम हो गई। जिसके बाद आरोपी बहाना बनाकर वहां से रफूचक्कर हो गए। इस बारे में पुलिस को प्राप्त शिकायत के मुताबिक, आरोपियों का यह झुंड व्यापारी के घर पहुंचा और खुद को CBI अधिकारी बताते हुए उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.