नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ खाता खोला और अब पहले वीकेंड पर फिल्म बेहतर कमाई कर सकती है। अक्षय पहले भी हॉरर कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं। लेकिन इस बार भूत बंगला का कांसेप्ट अलग बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी चर्चे शुरू हो गए हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर कब दस्तक दे सकती है। हालांकि, कोई फिक्स डेट सामने नहीं आई है। लेकिन ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी ये जरूर कन्फर्म है।भूत बंगला की OTT रिलीज डेट अक्षय कुमार की भूत बंगला थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। लेकिन अभी डेट से जुड़ी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन अगर मौजूदा ट्रेंड को फॉलो करें तो हिंदी फिल्में थिएटर रिल...