नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' कल यानी 11 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए उनकी फिल्म के थिएटर में दस्तक देने से पहले आपको उनकी पिछली फिल्मों का हाल बताते हैं।'हैवान' से पहले साथ में कीं 6 फिल्में प्रियदर्शन की फिल्म से पहले सैफ और अक्षय ने साथ में 6 फिल्में की हैं। इनमें से 4 कॉमेडी/एक्शन फिल्में थीं और 2 लव-ट्रायंगल रोमांटिक ड्रामा।1. ये दिल्लगी (1994) निर्देशक: नरेश मल्होत्रा (यश राज फिल्म्स) स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, काजोल बॉक्स ऑफिस: हिट! 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10.77 करोड़ की कमाई की थी। यह भी पढ़ें- हैवान से पहले इन फिल्मों में विलन बन चुके अक्षय कुमार, जानें कैसा रहा उनका हाल खास बात: यह 1954 क...