नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अक्षय कुमार की जानवर के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने हाल ही में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने अक्षय कुमार के करियर के उस फेज के बारे में बात की जब कोई उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहता था क्योंकि अक्षय की लगातार कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं।क्यों हुआ था अक्षय और शिल्पा का ब्रेकअप? मिनेट्स ऑफ मसाला से खास बातचीत के दौरान सुनील दर्शन ने बताया कि जानवर के वक्त शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार सीरियल रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा, "उस वक्त अक्षय और शिल्पा का रिश्ता भी काफी मजबूती से चल रहा था और मुझे लगा था कि दोनों की शादी होगी। लेकिन कुछ गलतफहमियां हुईं और दोनों का ब्रेकअप हो गया। यह भी पढ़ें- जब सुबह-सुबह करीना के कमरे से निकले सैफ, अक्षय ने सुनाया शादी से पहले का ...