देवरिया, जून 7 -- देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड निवासी अक्षत साई गुप्ता पुत्र विक्रम प्रसाद गुप्ता का चयन 2026-27 आवासीय तैराकी (बालक) छात्रावास में लखनऊ हॉस्टल के लिए किया गया है। इसके लिए प्रदेश के चार बच्चों का चयन हुआ है जिसमें अक्षत भी शामिल है। इसमें चयनितों को सरकार अपने पास रखकर प्रशिक्षण देगी जिससे कि ये आगे चलकर देश के लिए मेडल ला सकें। अक्षत ने उत्तर प्रदेश में खेल तैराकी में दो गोल्ड मेडल स्टेट चैंपियनशिप जीता है। वह कक्षा पांचवीं का छात्र है। देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के संरक्षण में अक्षत ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बेटे को मिली इस उपलब्धि पर माता किरण सहित परिवार के सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...