देहरादून, मई 2 -- देहरादून। कारगी रोड स्थित भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इन्वेस्टिजर सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र चमोली ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बारहवीं कक्षा के अक्षत चमोली को हेड बॉय और गौरीका टुटेजा को हेड गर्ल के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सभी हाउस के प्रीफेक्ट व वाइस प्रीफेक्ट का चयन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि किमौला ने नवनियुक्त बैच पदाधिकारियों को बैच पहना कर सम्मानित किया। विद्यालय में अनुशासन व सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- छात्रों ने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.