आगरा, सितम्बर 28 -- 26 साल पूर्व वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दीवानी परिसर में प्रभात फेरी निकालकर आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए नारेबाजी की। लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई। अक्तूबर में मण्डलीय सम्मेलन बुलाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे खण्डपीठ आंदोलन की गति पर मंथन किया जाएगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की मांग को आंदोलित अधिवक्ताओं पर 26 सितंबर 2001 को दीवानी परिसर में पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया था। इसमें दर्जनों अधिवक्ता सहित अन्य घायल हुए थे। सोमवार को उच्च न्यायालय खण्डपीठ स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर परिसर में अधिवक्ता एकत्रित हुए और परिसर में प्रभात फेरी निकालकर वी वांट हाईको...