धनबाद, अगस्त 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान धनबाद होकर चलनेवाली तीन ट्रेनों के समय में आंशिक रूप से परिवर्तन किया जा रहा है। गंगा-सतलज एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के साथ हमसफर एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। 13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा सतलज एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से सुबह 10 बजे की बजाय 10 मिनट देरी से सुबह 10.10 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से सुबह 08.50 बजे की बजाय सुबह 09.15 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। 22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस 21 अक्तूबर से सुबह 07.20 बजे की जगह 30 मिनट पहले सुबह 06.50 बजे जम्मूतवी से खुलेगी। 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से दोपहर 02.03 बजे की जगह दोपहर 01.28 बजे ही हीरानगर पहुंच जाएगी। यह भी पढ़ें- यात्री कृपया ध्य...