मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सरसों की बुवाई के लिए अभी बेहतर तापमान नहीं है। बुवाई करने पर जमाव प्रभावित हो जाएगा। अभी मौसम का तापमान औसत से अधिक है। जिससे जमाव और पौधों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। यह भी पढ़ें- किसानों का भरतपुर में 5 दिवसीय शिक्षण शुरूकिसानों के लिए सलाह बीएचयू के साउथ कैंपस के कृषि वैज्ञानिक प्रो. श्रीराम सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि सरसों की बुवाई के लिए अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। साथ ही मृदा का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। अभी मौसम का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इससे सरसों के पौधों का जमाव काफी कम होगा। उन्होने किसानों को सलाह दी है कि अक्टूबर के मध्य से लेकर नवंबर के प्रथम पखवारे में सरसों ...