लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अक्तूबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 5.24 प्रतिशत रियायत मिलेगी। पावर कॉरपोरेशन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस रियायत से पूरे प्रदेश के उपभोक्ताओं के कुल 424 करोड़ रुपये बचेंगे।पावर कॉरपोरेशन ने मंगलवार को आदेश जारी किए कि अक्तूबर में ईंधन अधिभार 5.24 प्रतिशत रहेगा। अब ऐसे में सभी उपभोक्ताओं का जितना बिजली बिल आया होगा, उसमें उन्हें 5.24 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सितंबर में उपभोक्ताओं को 7.93 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत और जुलाई में 4.43 प्रतिशत की राहत मिल चुकी है। यह भी पढ़ें- अक्तूबर के बिजली बिल में मिल सकती है पांच प्रतिशत की राहत अब अक्तूबर में 5.24 प्रतिशत की राहत मिलने से ...