अक्तूबर के बिजली बिल में मिल सकती है पांच प्रतिशत की राहत
लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सितंबर के बाद अब अक्तूबर में भी बिजली बिल में राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर के बिजली बिल में पांच प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। पावर कॉरपोरेशन ईंधन अधिभार शुल्क की गणना कर रहा है, जिसे मंगलवार या बुधवार को जारी कर दिया जाएगा।सितंबर में मिले बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 7.93 प्रतिशत की रियायत मिली थी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जब से वास्तविक तौर पर अधिभार शुल्क की गणना शुरू हुई है, तब से उपभोक्ताओं को लगातार बिजली बिल में राहत मिल रही है।उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में गणना के पुराने तरीके को चुनौती दी थी। आयोग ने परीक्षण करने के बाद ईंधन अधिभार शुल्क के समायोजन में केवल वास्तविक बिजली खरीद के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.