अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में होगा एयर शो
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। एयरफोर्स की ओर से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एयर शो का आयोजन नमो घाट पर होगा। इसके लिए घाट और एयरपोर्ट दोनों स्थानों पर तैयारियां चल रही हैं। शो में वायु सेना के अध्यक्ष समेत उच्चाधिकारियों के भी आने की सम्भावना है। इसके मद्देनजर एयरफोर्स अधिकारियों ने शुक्रवार को राइफल क्लब सभागार में जिला प्रशासन और दस से अधिक होटल, गेस्ट हाउस संचालकों संग बैठक की। शो में 100 विमान अपने करतब दिखाएंगे। पांच दिन तक अभ्यास होगा। आने वाले एयरक्राफ्ट को बाबतपुर एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.