भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आलू किसानों पर इस बार मौसम की मार पड़ रही है। औसत तापमान अधिक होने से आलू को अगैती झुलसा (अर्ली ब्लाइट इन पोटैटो) रोग ने जकड़ लिया है। पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के जिलों में आलू का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले भागलपुर एवं आसपास के जिलों में अबकी बार इसकी बुआई से लेकर उत्पादन तक पर संकट पसरा है। अक्तूबर के आखिरी तक पारा अधिक होने को बड़ी वजह माना जा रहा है। हरे पत्तों पर अगैती झुलसा रोग लगने के चलते काले-काले धब्बे पड़ने लगे हैं। कृषि विज्ञानियों के मुताबिक, अब अगर हल्की सी भी बारिश होती है तो फसल पूरी तरह रोग की चपेट में आ जाएगी। ऐसे में किसान दवा का छिड़काव युद्धस्तर पर खेतों में करने लगे हैं। यह छिड़काव दो से तीन बार करने पर ही फसल बच सकती है, वो भी तब जब मौसम साफ रहे और दिन में पांच-से छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.