बरेली, सितम्बर 2 -- फॉग के मौसम में ट्रेनों का संचालन अधिक प्रभावित होता है। लोको पायलट को सिग्नल क्लियर दिखने में दिक्कत आती है, ऐसे में फॉग डिवाइस मददगार बनती है। अक्टूबर से सभी ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाना अनिवार्य कर दी जाएगी। डिवाइस की सभी लोको लॉबियों में टेस्टिंग कराए जाने को आदेश दिये गये हैं। रेलवे के अनुसार, उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली, मुरादाबाद, चंदौसी, हरदोई, रोजा आदि स्टेशनों पर लोको लॉबी हैं। जहां से लोको पायलट की डयूटियां ट्रेनों में लगती हैं। जब कोहरा को मौसम आता है तो ट्रेनों में फॉग डिवाइस अनिवार्य कर दी जाती है, जो घने कोहरे में भी सिग्नल की स्थिति से लोको पायलट को अवगत कराती है। यह भी पढ़ें- कोच में यात्री सुरक्षा के उपकरणों की नियमित जांच हो डिवाइस रेल इंजन के मॉनीटर पर लगती है। जो सिग्नल और क्रासिंग के ब...