अक्टूबर में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व निर्धारित किए गए। शासन के निर्देश पर अक्टूबर 2026 में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्टूबर तक तथा दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव के नोडल होंगे। ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार, वेक्टर जनित, जल जनित रोगों एवं दस्त से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ग्राम पंचायतों की नाली की सफाई व दवा का छिड़काव करें बैठक में साफ-सफाई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.