नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- October Lucky Zodiac Signs Horoscope 2026: अक्टूबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। इस माह में सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रह अपनी राशि में बदलाव करेंगे। पंचांग के अनुसार, सूर्य का तुला गोचर 17 अक्टूबर को होगा। गुरु सिंह राशि में 31 अक्टूबर को आएंगे। इसके शुक्र 37 दिन बाद 30 अक्टूबर को उदित होंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव कई राशियों के जातकों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों में तेजी लाएगा। करियर में तरक्की, रुके हुए धन की प्राप्ति और व्यावसायिक सफलता के अवसर मिलेंगे। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से अक्टूबर का महीना किन राशियों के जीवन में लाएगा सकारात्मक बदलाव।वृषभ राशि: लेंगे कोई महत्वपूर्ण फैसला वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत शुभ रहने वाला ...