नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Toyota Innova HyCross के फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी पिछले कई महीनों से इस अपडेटेड MPV को इंडियन रोड्स पर टेस्ट कर रही है। इसी बीच Cartoq की रिपोर्ट में इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2026 के मिड तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नई हाइक्रॉस JSW-MG Hector Tomahawk PHEV की डिलीवरी शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले लॉन्च होगी।एसयूवी जैसा होगा नया फ्रंट डिजाइन टेस्टिंग के दौरान सामने आए स्पाई शॉट्स के अनुसार नई इनोवा हाइक्रॉस के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जाएगा। मौजूदा एमपीवी जैसे फ्रंट की जगह इसे ज्यादा दमदार और सीधा-फ्लैट डिजाइन मिल सकता है। नई हाइक्रॉस का फ्रंट का...