अक्टूबर प्लांट में गन्ना बोने के गिनाए फायदे
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- चपरतला। डीसीएम श्रीराम ग्रुप के नवनियुक्त सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) आतोष द्विवेदी ने क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक कर गन्ने की पैदावार बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने किसानों से अक्टूबर प्लांट में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करने का आह्वान किया। सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को उन्नत प्रजाति के स्वस्थ बीज का चयन करने के साथ ही समय से बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग और फसल की उचित देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने किसानों को गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इससे किसान गन्ने के साथ अतिरिक्त फसल लेकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और समय-समय पर फसल का प्रबंधन करने से गन्ने की गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.