अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सेल कर्मियों का महंगाई भत्ता 3.4 प्रतिशत बढ़ा
बोकारो, अक्टूबर 1 -- बोकारो वरीय संवाददाता। सेल के कर्मियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। अक्टूबर 2026 से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि तय हुई है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता बढ़कर 59.1 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में जुलाई 2026 से सितंबर 2026 की तिमाही के दौरान महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में सूचकांक 151.9, जुलाई 2026 में 153.2 तथा अगस्त 2026 में 154.4 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों के आधार पर आगामी तिमाही के लिए महंगाई भत्ते में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी निर्धारित की गई है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का सीधा लाभ सेल के हजारों कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा। बढ़ती महंगाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.