नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अक्टूबर 2026 का महीना हर राशि के लिए एक जैसा नहीं रहने वाला है। कहीं लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ेगा, तो कहीं कोई पुराना सवाल फिर सामने आ सकता है। करियर, पैसा, प्रेम और रिश्तों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी के बजाय परिस्थितियों को समझना ज्यादा जरूरी रहेगा। टैरो कार्ड्स इस महीने कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद दिखाते हैं, तो कुछ को पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा।मेष मासिक टैरो राशिफल मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। नौकरी, रुके काम, पैसे या रिश्ते से जुड़ी कोई इच्छा पूरी होने की उम्मीद बनेगी। हालांकि, महीने के बीच में सामने आई कोई नई जानकारी आपकी सोच बदल सकती है। करियर में किसी ...