नवादा, मार्च 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहरी क्षेत्र में शामिल हुए नए वार्ड दो स्थित अकौना डीह बाजार, मुस्लिम टोला, बढ़ई टोला, चमारटोली व अन्य महादलित टोलों में पेयजल की एकसमान समस्या बरकरार है। लगभग सम्पूर्ण वार्डवासियों को पेयजल के संकट से जूझने की नौबत बनी हुई रहती है। परेशानी का सबब तो यह है कि पेयजल की समस्या ठंड के इस मौसम में भी बनी रहती है जबकि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और यह समस्या और भी विकराल हो कर रह गयी है। मुश्किल यह भी है कि इसका समाधान स्थायी रूप से निकल नहीं पा रहा है। जब तक यह ग्रामीण क्षेत्र में शामिल था, तब तक समग्र विकास के लिए तरसता रहा लेकिन जब से यह नगर परिषद क्षेत्र में शामिल हुआ, लोगों की उम्मीदें बढ़ गयीं। हालांकि इसके बाद भी वर्तमान तक ढाक के तीन पात वाली ही स्थिति बनी रही। नए परिसमीन का वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.