आगरा, मार्च 1 -- विकास खंड अकोला के मिनी स्टेडियम में रविवार को मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल राणा, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह आदि ने किया। इस मेले में आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। शिविर में आधुनिक पशुपालन तकनीक और सरकारी योजनाओं, विशेषकर मोबाइल वेटनरी यूनिट 1962 के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गई। मेले में कुल 19 विभागीय काउंटर लगाए गए थे, जिनके माध्यम से 6,725 छोटे-बड़े पशुओं को लाभान्वित किया गया। शिविर में पशुओं के लिए चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान, कृत्रिम गर्भाधान और बधियाकरण जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विभाग...