मिर्जापुर, फरवरी 18 -- जिगना। क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में उत्पाती बंदरों से परेशान ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी। प्रयागराज की बंदर फ्रेंड ट्रस्ट द्वारा गांव में विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। प्रधान सतीश उर्फ पंकज तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षित टीम विशेष उपकरणों से बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ेगी। ग्रामीणों को पहले ही सतर्क किया जाएगा कि वे स्वयं बंदरों को पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें। अभिभावकों से बच्चों व पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। उप वन क्षेत्राधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। अभियान की सूचना से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...