सासाराम, जून 21 -- अकोढ़ीगोला। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना का चयन एसडीएम पद पर हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व आमलोगों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया है। कहा कि ज्योत्सना अपने कार्यकाल के दौरान अकोढ़ीगोला में सीओ के रूप में उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े निर्णयों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई हैं। यह भी पढ़ें- अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना बनीं एसडीएम यह भी पढ़ें- लखीसराय: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हलसी के बीडीओ बने नगर कार्यपालक पदाधिकारी यह भी पढ़ें- बीपीएससी रिजल्ट में जिले के अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

हिंदी...