अकोढ़ा में रामनवमी शोभायात्रा सम्पन्न
गंगापार, मार्च 29 -- कौंधियारा क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में ग्राम प्रधान मनोज कुशवाहा, समर बहादुर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह, धर्मराज पाल, विपिन मिश्रा, शैलेष कुमार, शुभम माली, महेश सिंह पटेल सहित कई लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.