अकोइजम पर कार्रवाई के लिए बिरला से मिलीं भाजपा सांसद
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- भाजपा की महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से गुरुवार को मुलाकात कर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच हाल में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। बिरला से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान अकोइजम के खिलाफ लगे आरोपों की ओर दिलाया और उनसे उचित कार्रवाई का आग्रह किया। पुरंदेश्वरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि हमने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि जेएनयू की आंतरिक समिति ने कांग्रेस सांसद को दोषी पाया है। यह भी पढ़ें- भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.