लखनऊ, जुलाई 2 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी दलों को तोड़ने और सांसदों-विधायकों को डराकर अपनी राजनीति चलाने का आरोप लगाया। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि देश में अगर कोई पार्टी आज भी दबाव के बावजूद एकजुट खड़ी है, तो वह समाजवादी पार्टी है। अखिलेश यादव ने कहा, "जो बात वोट से नहीं बनी, वो सांसदों और विधायकों को डराकर-धमकाकर करा रहे हैं। अब तो कोई गब्बर सिंह वाला भी ऐड आ गया है। समाजवादी पार्टी अकेली बची है, जो अभी नहीं टूटी है।"ऐसा कोई नहीं जिसे बीजेपी ने दगा नहीं दिया- अखिलेश सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है और दल बदल की राजनीति को बढ़ावा दि...