नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- हार्ट अटैक के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से कई केस ऐसे होते हैं, जहां समय पर मेडिकल सहायता ना मिलने की वजह से स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है। कई बार हार्ट अटैक के दौरान मरीज अकेला भी होता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। क्योंकि हार्ट अटैक एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है, जहां एक-एक मिनट बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर अचानक से सीने में दवाब या दर्द, सांस लेने में परेशानी, ठंडा पसीना, चक्कर, कमजोरी या अन्य हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हों तो घबराने की बजाए ये बातें अपने ध्यान में रखें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी 3 बातें साझा की हैं, जो हार्ट अटैक जैसी मेडिकल इमरजेंसी में बहुत काम आ सकती हैं।हार्ट अटैक में अकेले होने पर करें ये 3 कामतुरंत इमरजेंसी मेडिकल हेल्प...