बुलंदशहर, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) आगामी पंचायत चुनाव अकेले दम पर और पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि रालोद अपने संगठन और जनाधार के बल पर पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को नगर के भूड़ चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिनका सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने दावा ...