अकेले के दम पर चमका दी पूरी नदी, अब बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव; क्या बोले?
भोपाल, सितम्बर 5 -- सोशल मीडिया पर एक नाम काफी चर्चा में है। नाम है सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही। बिट्टू की उम्र 20 साल है और उन्होंने अकेले के दम पर मध्य प्रदेश की राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अजनार नदी को साफ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद बिट्टू तबाही से मुलाकात की है और उनकी जमकर तारीफ की है। सीएम ने कहा है कि पूरे प्रदेश को बिट्टू तबाही पर गर्व है। मुलाकात के बाद सीएम ने एक्स पर लिखा 'भोपाल निवास पर ब्यावरा के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी 'बिट्टू तबाही' से आत्मीय भेंट की। बिट्टू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से सिर्फ अजनार नदी की सफाई ही नहीं की, बल्कि अपने प्रयासों से समाज को यह संदेश भी दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी है।' उन्होंने आगे लिखा 'आपकी यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान की भावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.