नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राघव चड्ढा, संदीप पाठक और स्वाती मालीवाल समेत सात AAP सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा तंज कसते हुए उनकी तुलना सात मसालों से कर दी हैं। भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि पार्टी छोड़ने वाले सांसद अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया जैसे सात मसाले हों। इनसे मिलकर सब्जी स्वादिष्ट जरूर बनती है लेकिन अकेले इनसे ही सब्जी नहीं बनती। भगवंत मान का इशारों में कहना है कि आम आदमी पार्टी के बाहर उनकी गिनती नहीं होगी और अहमियत कम हो जाएगी। इससे पहले उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर ताकत है तो उन्हें कोई खरीदकर दिखाए। इससे पहले भगवंत मान ने AAP छोड़ने वाले सांसदों को गद्दार बताया था। उन्होने कहा था कि केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.