अंकित कुमार चौधरी, मई 12 -- Dehradun Viral News: देहरादून के डालनवाला का गुरुद्वारा रोड अमूमन चहल-पहल से भरा रहता है, लेकिन वहां स्थित एक घर के भीतर पसरा मौन अब चीख-चीखकर समाज के खोखलेपन की गवाही दे रहा है। 60 वर्षीय धनंजय सिंह राणा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मृत्यु सिर्फ एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि दरकते रिश्तों, बदलते समाज की भी एक तस्वीर है। घर में अकेले दम तोड़ने वाले धनंजय का शव अब अपनों के इंतजार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। हालांकि इसमें उम्मीद कम कानूनी प्रक्रिया ज्यादा है। धनंजय के लिए उनकी मां ही उनका पूरा संसार थीं, लेकिन दो महीने पहले जब मां का साया सिर से उठा, तो धनंजय का जैसे संसार ही उजड़ गया। धनंजय का पड़ोसियों से मधुर संबंध था और माता के निधन के बाद पड़ोसी ही उन्हें खाना देते थे। सोमवार को जब धनंजय खाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.