प्रयागराज, मार्च 18 -- नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ की ओर से बुधवार को डीआरएम कार्यालय में अंतरराष्टीय महिला दिवस के माह में महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान समारोह हुआ। इसमें 250 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह ने महिला रेलकर्मियों की परेशानियों को साझा किया और अकेली रहने वाली महिला रेलकर्मियों के लिए हॉस्टल बनाने की मांग की। कार्यक्रम संचालन शाखा नंबर एक के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने किया। इस दौरान सुधा, शैलजा, दीप्ती, शास्त्री देवी, रीनू वर्मा ने महिलाओं का पक्ष रखा। कार्यक्रम में मंडल मंत्री चंदन सिंह, संयुक्त महामंत्री आलोक सहगल, महामंत्री अखिलेश राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष मान सिंह, नागेन्द्र श्रीवास्तव, एसराम राव, दिवाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। अंत में महामंत्री आरपी सिंह ने सभी महिलाओं को उपहार दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.