कोलकाता, जुलाई 11 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रही उथल-पुथल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल अब रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को बागी गुट के विधायकों ने खुद इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं।'4 मई के बाद से 30 बार हो चुकी है बात' ईएम बाईपास स्थित एक निजी होटल में बागी गुट की राष्ट्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक के पहले दिन पत्रकारों से बात करते हुए रितब्रत बनर्जी ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "4 मई से मेरी अनुब्रत मंडल के साथ कम से कम 30 बार बातचीत हो चुकी है।" वहीं, एक अन्य बागी विधायक अक्रूज्जमान ने भी सस्पेंस बढ़ाते हुए कहा, "बस एक दिन और इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो ज...