गंगापार, जनवरी 16 -- कौंधियारा के बड़गोहना कला गांव में आयोजित जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी व जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीराम बिन्द तथा ग्राम प्रधान उग्रसेन बिन्द ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला अकेलवा और बरौली गांव की टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौली टीम ने 10 ओवर में छह विकेट पर 65 रन बनाए, जिसमें अमित कुमार ने 26 रन की पारी खेली। जवाब में अकेलवा टीम ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.